आज में आपको ऐसे 5 तेज गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहा हूँ जिन्होंने मैच की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लिए|
5. शॉन पोलॉक
जब भी साउथ अफ्रीका क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल तेज गेंदबाज की बात आती है तो शॉन पोलॉक का नाम अवश्य आता है| वह कम रन खर्च करके विकेट झटकते थे| उनके नाम पर 393 विकेट दर्ज हैं| साउथ अफ्रीका के इस दिग्गज गेंदबाज ने 3 बार मैच की पहली गेंद पर ही विकेट निकाला था|
4. नुवन कुलसेकरा
नुवन कुलसेकरा श्रीलंका क्रिकेट इतिहास के पूर्व तेज गेंदबाज हैं| वह विश्वकप 2011 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के मुख्य हिस्सा थे| उनके नाम पर वनडे क्रिकेट में 199 विकेट दर्ज हैं| श्रीलंका क्रिकेट टीम के इस धुरंधर ने 3 बार मैच की पहली गेंद पर विकेट झटका|
3. वसीम अकरम
वसीम अकरम क्रिकेट इतिहास के सबसे शानदार स्विंग गेंदबाज रहे| उनको देखकर कई युवाओं ने स्विंग गेंदबाजी करना सीखा| उनके नाम पर वनडे क्रिकेट में 502 विकेट दर्ज हैं| वसीम अकरम ने 4 दफा मैच की पहली ही गेंद पर बल्लेबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया|
2. जहीर खान
जहीर खान भारत की तरफ से मैच की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं| यह कारनामा इस दिग्गज ने 4 बार किया|
1. चमिंडा वास
चमिंडा वास के नाम पर मैच की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है| यह कारनामा इस दिग्गज ने 5 बार किया|
0 comments: