टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला विश्व कप 2019 में खेला था। महेंद्र सिंह धोनी कई साल पहले भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं। लेकिन धोनी अब भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हैं।
फिलहाल धोनी को एक और टीम की कमान सौंपी जा सकती है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड मार्च के महीने में वर्ल्ड इलेवन और एशिया इलेवन के बीच 2 t20 मुकाबलों की सीरीज करवाने जा रहा है। यह मुकाबले 18 और 21 मार्च को भारतीय समयानुसार शाम 6:00 बजे से खेलें जाएंगे।
एक तरफ विश्व के 11 खिलाड़ी एक टीम से खेलते हुए नजर आएंगे तो वहीं दूसरी तरफ एशिया के 11 खिलाड़ी दूसरी टीम से खेलते हुए नजर आएंगे। इस दौरान एशिया इलेवन की कप्तानी की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह धोनी को सौंपी जा सकती है। वही वर्ल्ड 11 टीम की कप्तानी केन विलियमसन को दी जा सकती है। इन 2 टी20 मुकाबलो के लिए दोनों देशों की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है।
एशिया XI की संभावित टीम :-
रोहित शर्मा, बाबर आजम, महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान), विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, शाकिब अल हसन, राशिद खान, मुशफिकुर रहीम, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद आमिर और लसिथ मलिंगा।
वर्ल्ड XI की संभावित टीम :-
डेविड वॉर्नर, क्रिस गेल, केन विलियमसन (कप्तान), जोस बटलर, ग्लेन मैक्सवेल, आंद्रे रसैल, बेन स्टोक्स, सुनील नारायण, कगिको रबाडा, मिचेल स्टार्क और जोफ्रा आर्चर।
0 comments: