जब शमी पर भड़के थे कप्तान धोनी; कहा - मेरे सामने बहुत लोग आए और गए, बेवकूफ किसी और को बना

जब शमी पर भड़के थे कप्तान धोनी; कहा - मेरे सामने बहुत लोग आए और गए, बेवकूफ किसी और को बना



तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी के साथ खेलते हुए लगातार नई चीजें सीखने को मिलती हैं।

अपने शांत स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने भी कई बार खिलाड़ियों के गलती करने पर अपना आपा खोया है। हालांकि धोनी मैदान पर किसी खिलाड़ी को डांटने कम ही दिखे हैं लेकिन मैदान के बाहर उन्होंने कई बार टीम की क्लास लगाई है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) ने बंगाल रणजी टीम के अपने साथी खिलाड़ी मनोज तिवारी (Manoj Tiwary) के साथ इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान ऐसा ही एक किस्सा याद किया।
शमी ने साल 2014 में न्यूजीलैंड दौरे पर खेले गए वेलिंगटन टेस्ट में हुई घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मैच के दौरान उनके ओवर में विराट कोहली (Virat Kohli) ने ब्रैंडन मैक्कुलम (Brendon McCullum) का कैच छोड़ा था, जिन्होंने आगे जाकर 302 रनों की शानदार पारी खेली थी। कैच छूटने के बाद शमी ने मैक्कुलम के खिलाफ बाउंसर डाली, जिस पर धोनी भड़क गए।
शमी ने कहा, "उस दिन जब मैक्कुलम 14 रन पर ड्रॉप हुआ तो मैंने सोचा, ठीक है हमें जल्द उसे वापस भेजेंगे। फिर वो अगले दिन लंच तक बल्लेबाजी कर गया। वो टी ब्रेक तक खेलता रहा और दिन का खेल खत्म होने वाला था तो मैंने विराट से पूछा कि उसने क्यों वो कैच छोड़ा।
जाहिर तौर पर शमी मैक्कुलम की पारी से परेशान थे और उन्होंने अपना गुस्सा तेज बाउंसर फेंककर निकाला। उन्होंने कहा, "मैक्कुलम ने फिर 300 रन बना दिए। उस दिन लंच से पहले एक और बल्लेबाज का कैच छूटा। मैं दौड़ कर आया और लंच से पहले की आखिरी गेंद पर बाउंसर मारा। गेंद माही भाई के सिर के ऊपर से गई।
उन्होंने कहा, "जब हम ड्रेसिंग रूम की तरफ वापस जा रहे थे तो माही भाई मेरे पास आए और कहा कि मुझे पता कि कैच ड्रॉप हुआ लेकिन तुम्हें आखिरी गेंद ठीक से करानी चाहिए थी। मैंने उनसे कहा कि गेंद मेरे हाथ से स्लिप हो गई। माही भाई ने मुझे थोड़ी कड़ी भाषा में बोला 'देखो बेटा, बहुत लोग आए मेरे सामने, बहुत लोग खेल के चले गए, झूठ मत बोल'।
शमी ने आगे की घटना को यादकर कहा, "उन्होंने अलग तरीके से थोड़ा आक्रामक होकर वो बात कही। उन्होंने आगे कहा 'बेटा तुम्हारे सीनियर है, तुम्हारे कप्तान हैं, ये बेवकूफ किसी और को बनाना'। मैंने माही भाई की कप्तानी में तीनों फॉर्मेट में डेब्यू किया। वो इतने महान खिलाड़ी हैं, आप उनसे सीखते रहते हैं।

जब संन्यास लेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी तब पूरा देश रोएगा, नंबर 4 हैं सबकी जान

जब संन्यास लेंगे ये 4 भारतीय खिलाड़ी तब पूरा देश रोएगा, नंबर 4 हैं सबकी जान



दोस्तों आज हम आपको विश्व क्रिकेट जगत के 4 ऐसे बेहतरीन खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं जिनके संन्यास लेने तब पूरा देश रोएगा, क्योंकि उन खिलाड़ियों की लोकप्रियता काफी अधिक है और दर्शक उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं तो आइए उन खिलाड़ियों के नाम जानते हैं।

1. महेंद्र सिंह धोनी



भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान पर विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट जगत में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है और दर्शक उन्हें काफी ज्यादा प्यार करते हैं और जब भी महेंद्र धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे तो पूरा भारत देश निराश होगा।

2. रोहित शर्मा



भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी ओपनर बल्लेबाज और उपकप्तान रोहित शर्मा को भी दर्शक बहुत पसंद करते हैं और उन्होंने अपने पूरे क्रिकेट करियर में तीन बार दोहरा शतक लगाया है और रोहित शर्मा जब भी क्रिकेट से संन्यास लेंगे तो पूरा देश दुखी होगा।

3. विराट कोहली



भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान विराट कोहली का शुमार विश्व के बेहतरीन बल्लेबाजों में किया जाता है और क्रिकेट जगत में उन्हें रन मशीन के नाम से जाना जाता है विराट कोहली क्रिकेट जगत में बेहद लोकप्रिय हैं और उनके संन्यास लेने के समय पूरा देश निराश हो जाएगा।

4. सुरेश रैना



भारतीय क्रिकेट टीम के जाने-माने बल्लेबाज सुरेश रैना अपने बल्लेबाजी के अलावा अपनी गेंदबाजी और अच्छी फील्डिंग की वजह से जाने जाते हैं। पिछले काफी समय से सुरेश रैना ने भारतीय टीम की ओर से कोई भी मैच नहीं खेला है, खबरों के अनुसार सुरेश रैना जल्द ही क्रिकेट जगत से संन्यास ले सकते हैं और उनके संन्यास लेने पर पूरा देश दुखी होगा।

जानिए क्रिकेट से संन्यास के बाद भी हर महीने कितने करोड़ रुपए कमाते हैं सचिन तेंदुलकर

जानिए क्रिकेट से संन्यास के बाद भी हर महीने कितने करोड़ रुपए कमाते हैं सचिन तेंदुलकर...
....



भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जिस के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को खराब प्रदर्शन के चलते हार का सामना करना पड़ा है जिसके बाद पहला टेस्ट जीतकर मेजबान टीम ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है.



आपको बतादे पिछले दिनों सचिन तेंदुलकर ने लारेयस 20 स्पोर्टिंग मोमेंट 2000-2020 का पुरस्कार जीता है बर्लिन में आयोजित लॉरेस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड कार्यक्रम में सचिन तेंदुलकर को यह सम्मान दिया गया है. इसलिए आज हम आपको क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने वाले हैं आपको बता दे सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम में 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था.


महज 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सचिन अंतरराष्ट्रीय में 100 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी है यही नहीं सचिन तेंदुलकर सबसे पहले वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी है वही सचिन तेंदुलकर को भारत सरकार की ओर से साल 2014 में भारत का सबसे बड़ा नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया है.



वही क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी फोर्ब्स मैग्जीन की रिपोर्ट के अनुसार सचिन तेंदुलकर ने पिछले साल 79.96 करोड़ रुपए की कमाई करी थी जिसके हिसाब से क्रिकेट से संन्यास के बाद भी सचिन तेंदुलकर ने हर महीने करीब 6.5 करोड़ रुपए की कमाई करी है.

आपको वर्तमान भारतीय टीम में सचिन तेंदुलकर के जैसा खिलाड़ी कौन लगता है साथ ही भारत और पाकिस्तान के बीच हर साल एक टी20 सीरीज का आयोजन होना चाहिए अपनी राय कंमेंट जरूर करें.

भारत के लिए अब कभी नहीं खेलेंगे धोनी, बिना विदाई मैच के कहेंगे क्रिकेट को अलविदा'

भारत के लिए अब कभी नहीं खेलेंगे धोनी, बिना विदाई मैच के कहेंगे क्रिकेट को अलविदा'



आकाश चोपड़ा ने कहा कि एमएस धोनी अब वापस से टीम इंडिया की जर्सी नहीं पहन पाएंगे.
नई दिल्‍ली. भारत ने अनुभवी विकेटकीपर- बल्‍लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) पिछले साल वर्ल्‍ड कप के बाद से ही क्रिकेट से दूर हैं. ऐसे में उनके भविष्‍य पर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है. हालांकि आईपीएल (IPL) के जरिए मैदान पर उनकी वापसी होने वाली थी, जिस पर उनका भविष्‍य टिका हुआ था, मगर कोरोना वायरस के कारण आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है और अब इसके आयोजन की संभावना भी न के बराबर ही नजर आ रही है. जिससे धोनी के करियर पर एक बार फिर सवाल उठने लगे गए हैं. जहां बीसीसीआई (BCCI) ने पहले ही सलाना अनुबंधित खिलाडि़यों की सूची में से धोनी को हटा दिया था, वहीं टीम के हेड कोच रवि शास्‍त्री भी पहले चुके हैं धोनी की टीम इंडिया में वापसी आईपीएल पर निर्भर करती है.

इस बीच भारत के पूर्व बल्‍लेबाज आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra)  का मानना है कि धोनी अब वापस से टीम इंडिया (Team India) की जर्सी नहीं पहन पाएंगे. रमीज राजा से यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि क्रिकेट से धोनी की लंबे समय तक अनुपस्थिति का मतलब कि उन्‍होंने अपने करियर का फैसला ले लिया है.


धोनी ने खेल लिया अपना आखिरी मैच

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra)  ने कहा कि धोनी ने अभी तक अपने भविष्‍य के बारे में किसी से कुछ नहीं कहा. मगर उन्‍हें ऐसा महसूस होता है कि धोनी ने भारत की ओर से 2019 वर्ल्‍ड कप में अपना आखिरी मैच खेल लिया है. उन्‍हें बाहर नहीं किया गया. उन्‍होंने खुद को उपलब्‍ध नहीं रखा और संभवतया वह अब भारत के लिए नहीं खेल पाएंगे. आकाश चोपड़ा को ये भी लगता है कि टी20 वर्ल्‍ड कप खेलने के लिए धोनी तब तक नहीं आएंगे, जब तब सौरव गांगुली, विराट कोहली (Virat Kohli) या फिर रवि शस्‍त्री बात न करें. उन्‍होंने ये भी कहा कि धोनी ने शायद इसके बारे में भी मन बना लिया है कि मैदान को अलविदा कहने से पहले उन्‍हें विदाई मैच की भी जरूरत नहीं है.


...तो क्‍या आईपीएल के लिए बदला जाएगा इंटरनेशनल क्रिकेट का पूरा कैलेंडर?


धोनी की वापसी के सवाल पर भड़के रोहित शर्मा, हरभजन ने कहा- देश के लिये नहीं खेलना चाहते

धोनी की वापसी के सवाल पर भड़के रोहित शर्मा, हरभजन ने कहा- देश के लिये नहीं खेलना चाहते



नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते जहां दुनिया भर में किसी भी तरह का खेल आयोजन नहीं हो पा रहा वहीं भारत में 29 मार्च से शुरु होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन को भी अनिश्चितकालीन समय तक के लिये रद्द कर दिया गया है। इस बीच लगभग सभी देश लॉकडाउन में चले गये हैं और खिलाड़ी अपने घरों में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। जहां आईपीएल को अनिश्चितकालीन समय तक के लिये रद्द कर दिया गया है वही फैन्स के बीच एक सवाल ने एक बार फिर से तेजी पकड़ ली है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी जो कि पिछले 10 महीने से क्रिकेट से ब्रेक पर हैं, वह आईपीएल के जरिये टीम में वापसी करना चाहते थे।

कोच रवि शास्त्री ने उम्मीद जताई थी कि धोनी आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन करके अपनी टीम के लिये टी20 विश्व कप में एक बार फिर वापसी कर सकते हैं, हालांकि आईपीएल के स्थगित होने के बाद एक बार फिर से अनिश्चितता के बादल छा गये हैं और उनकी वापसी और रिटायरमेंट को लेकर फिर से अटकलें उठने लगी हैं।

और पढ़ें: ICC की बैठक में खुला IPL 2020 का रास्ता, अब इस महीने शिफ्ट हो सकता है T20 विश्व कप

एमएस धोनी के संन्यास या वापसी को लेकर फैन्स आये दिन किसी न किसी दिग्गज के सामने सवाल रख देते हैं जिसके बाद वो दिग्गज अपनी प्रतिक्रिया रखते हैं, हालांकि फैन्स का यही सवाल रोहित शर्मा के परेशानी का सबब बन बैठा और उन्होंने गुस्से में इसका जवाब दिया। दरअसल रोहित शर्मा अपने पूर्व साथी और दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर रहे थे लेकिन तभी फैन्स ने धोनी की वापसी को लेकर सवाल किया जिस पर रोहित शर्मा गुस्सा हो बैठे तो वहीं हरभजन सिंह ने दो टूक जवाब दिया।

और पढ़ें: जब डिप्रेशन के चलते आ रहा था सुसाइड का ख्याल, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया खुलासा



जाकर धोनी से पूछो वो क्या चाहते हैं

धोनी की वापसी को लेकर जब सीमित ओवर्स के उपकप्तान रोहित शर्मा से लोगों ने सवाल किया तो रोहित शर्मा झुंझला उठे और गुस्से में पहले इसका जवाब दिया।

उन्होंने कहा, 'यह सवाल कृपया आप धोनी से पूछिए। हमें नहीं पता कि उनके साथ क्या हुआ है या वह क्या चाहते हैं।'


हरभजन बोले- देश के लिये नहीं खेलना चाहते धोनी

वहीं इस सवाल के जवाब में ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कहा कि उन्हें लगता है एमएस धोनी अब भारतीय टीम के लिये नहीं खेलना चाहते हैं, और 2019 विश्व कप उनका आखिरी अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट था।

उन्होंने कहा, 'आपको यह देखना चाहिए कि धोनी भारत के लिए खेलना चाहते हैं या नहीं। मेरे ख्याल से वह जानते थे कि 2019 वर्ल्ड कप उनका भारतीय टीम के लिए आखिरी टूर्नामेंट था। हालांकि मुझे लगता है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अभी खेलते हुए नजर आयेंगे।'


परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं धोनी

गौरतलब है कि धोनी फिलहाल क्रिकेट से दूर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं, हालांकि वह आईपीएल के 13वें सीजन के लिये चेन्नई में अभ्यास सत्र का हिस्सा बनने पहुंचे थे लेकिन कोरोना वायरस के चलते जैसे ही लॉकडाउन का ऐलान हुआ वह वापस अपने परिवार के पास पहुंच गये।

आपको बता दें कि धोनी ने अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप सेमीफाइनल में खेला था, जहां पर उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के बाद से वह लगातार मैदान से दूर हैं और लोग उनके संन्यास और वापसी को लेकर लगातार अटकलें लगाते रहते हैं।
For

धोनी को लेकर आई बड़ी खबर - लॉकडाउन खत्म होते ही....

धोनी को लेकर आई बड़ी खबर - लॉकडाउन खत्म होते ही....



नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ने भले ही जुलाई के बाद से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन माही मैदान पर उतरने के लिए बेताब दिख रहे हैं। हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन कोरोना वायरस के चलते अनिश्चित काल के लिए टाल दिया गया है। मगर अब महेंद्र सिंह धोनी के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 टूर्नामेंट में खेलने की खबरें जोर पकड़ रही हैं।
धोनी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने की अपनी इच्छा के बारे में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन से बात की है। इसके अनुसार धोनी लॉकडाउन खत्म होने के बाद इस पर फैसला ले सकते हैं। झारखंड क्रिकेट संघ के अधिकारी ने स्पोटर्सकीडा को बताया, 'धोनी फिलहाल झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के इंटरनेशनल कांप्लेक्स में ट्रेनिंग कर रहे हैं और वह लगातार राज्य संघ के संपर्क में हैं। 38 साल के महेंद्र सिंह धोनी साल 2007 में सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में हिस्सा लिया था। तब उन्होंने झारखंड़ के लिए चार मैच खेले थे. इन मुकाबलों में धोनी ने 61.50 के औसत से 123 रन बनाए थे।
दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए मैदान पर उतरना था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते लीग पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, धोनी ने इस साल दिसंबर-जनवरी में प्रस्तावित सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलने की इच्छा जताई है। राज्य क्रिकेट संघ ने उनके सामने इसका प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद उन्होंने भी अपनी इच्छा जताई।
हालांकि इस बारे में वो आखिरी फैसला लॉकडाउन खत्म होने के बाद लेंगे। धोनी आईपीएल के लिए मैच फिट रहना चाहते हैं और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का इस्तेमाल प्रैक्टिस के तौर पर करेंगे। अभी तय नहीं है कि आईपीएल इस साल होगा या अगले साल, लेकिन धोनी का अगले साल भी आईपीएल खेलना करीब-करीब तय है। चेन्नई सुपरकिंग्स के टीम मालिक एन. श्रीनिवासन खुद भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं।
संदर्भ पढ़ें रिपोर्ट